फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man misbehave with a lady in jankipuram in Lucknow.

Lucknow: छेड़छाड़ के विरोध पर महिला का हाथ पकड़कर घसीटा, बचाने आए पति को पीटा

Tue, 13 Jun 2023 06:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक महिला का छेड़खानी करने का विरोध करने पर हाथ पकड़कर घसीटा और बचाने आए पति को भी पीटा। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A man misbehave with a lady in jankipuram in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगा। पति बचाने पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित दंपती ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10 बजे वह खरीदारी कर घर लौट रही थी। घर के बाहर खड़ा राजकुमार उसे देखते ही टिप्पणी करने लगा। विरोध पर गालियां देते हुए हाथ पकड़ लिया। विरोध पर उसे घसीटने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माफिया के खौफ का खामोशी से अंत: खान मुबारक ने व्यापारी के सिर पर बोतल रख गोली से उड़ाई, कहा था- एक को मारने...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाषा विवि: गर्ल्स हॉस्टल की मेस के नाश्ते में निकली बीड़ी, फटकार लगाने पर कुक ने की शरारत


चीखपुकार सुनकर बचाने पहुंचे महिला के पति को भी आरोपी ने पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख राजकुमार धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed