फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man leaves 18 lakh jobs to join police force.

शहीद के बेटे ने छोड़ा 18 लाख का पैकेज, पुलिस फोर्स ज्वाइन की

Thu, 22 Oct 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Oct 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
A man leaves 18 lakh jobs to join police force.

सुल्तानपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनीत मिश्र ने पुलिस फोर्स जॉइन करने के लिए 18 लाख के पैकेज वाली अपनी नौकरी छोड़ दी। वे शहीद कांस्टेबल विजय प्रताप मिश्र के बेटे हैं।

विज्ञापन


अमेठी में उपद्रवियों से मोर्चा लेते पिछले साल 14 सितंबर को विजय शहीद हो गए। पिता की शहादत ने विनीत की जिंदगी का मकसद बदल दिया। सपना बदल दिया। लोगों ने लाख समझाया। पर उन्होंने किसी की न सुनी।
विज्ञापन


कहा-परिवार की परंपरा कायम रखनी है। टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। अब एक ही जिद है, पुलिस फोर्स जॉइन करने की।

विनीत मूलरूप से अंबेडकरनगर जहागीरगंज के सेमरा गांव के रहने वाले हैं।  छोटा भाई विपुल चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा है। विनीत ने फैसला किया तो लोगों ने समझाया कि सैलरी बहुत कम है। बहुत तनाव है। छुट्टी नहीं मिलती। लेकिन विनीत अपने फैसले पर अडिग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाकी व शहादत परिवार की परंपरा

A man leaves 18 lakh jobs to join police force.

विनीत का कहना है, ‘पुलिस फोर्स में भर्ती होकर वह परिवार की परंपरा को कायम रखेगा।’ खाकी और शहादत उसके परिवार की परंपरा रही है।

ताऊ भी हुए थे शहीद

ताऊ कपिल मुनि मिश्र भी सिपाही थे। वर्ष 1984 में उन्नाव के गंगाघाट थाना में तैनाती के दौरान उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। ताऊ मोर्चा लेते रहे। अंत में उपद्रवियों की गोली ने उनकी जान ले ली। ताऊ की जगह उनके बेटे घनश्याम मिश्रा को नौकरी मिली। आज वे दरोगा हैं।

देखो मां रुपये तो सब कमा लेंगे, ऐसा सम्मान नहीं मिलेगा
बुधवार को जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसकी मां माधुरी मिश्रा को नमस्कार करते हुए हालचाल पूछे तो वह फफक पड़ीं।

मुख्यमंत्री के जाते ही विनीत बोला, ‘देखा मां। रुपया-पैसा तो सब कमा लेंगे लेकिन यह सम्मान कम ही लोगों को मिलता है। आज लगा कि पिताजी की शहादत बेकार नहीं गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed