फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed his wife in Gomati Nagar in Lucknow.

Lucknow: पत्नी को पीटा फिर गला घोंट कर मार डाला, दोनों ने छह साल पहले किया था प्रेम विवाह

Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM IST
सार

गोमतीनगर के उजरियांव में एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। दोनों ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति के देर से लौटने पर दोनों में विवाद हुआ था।

विज्ञापन
A man killed his wife in Gomati Nagar in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोमतीनगर के उजरियांव में शुक्रवार सुबह ऑटो चालक ने पत्नी की पिटाई करने के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि वह भोर में ऑटो लेकर निकला था। वह देर से लौटा तो पत्नी झगड़ा करने लगी थी। विवाद बढ़ने पर उसने वारदात अंजाम दी। मृतका के मायके वालों ने गोमतीनगर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।

गोमतीनगर के उजरियांव निवासी ऑटो चालक मोहम्मद फरहान ने छह साल पहले बाराबंकी की रहने वाली नसरीन (42) से प्रेम विवाह किया था। नसरीन पहले से शादीशुदा थी। पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। पहले पति से उसके आठ साल का बेटा हिबजान है। फरहान से छोटा बेटा ताहान (4) है। नसरीन आसपास के घरों में चौक-बर्तन करती थीं।

विज्ञापन

शुक्रवार भोर फरहान ऑटो लेकर निकला था। पत्नी ने नौ बजे तक लौटने तो कहा था मगर वह पौने दस बजे लौटा। इसी को लेकर नसरीन उससे झगड़ा करने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि फरहान ने पहले नसरीन को पीटा और फिर उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद नसरीन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर पाकर बाराबंकी से पहुंचे नसरीन के मायके वालों ने गोमतीनगर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरहान की मां सुमैया खातून ने बेटे-बहू के बीच झगड़े की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फरहान घर के बाहर मौजूद था। पुलिस ने उससे झगड़े की वजह पूछी तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिसकर्मियों ने नसरीन को बुलाने की बात कही तो फरहान ने बताया कि वो सो रही है। पुलिसकर्मियों ने फरहान से पत्नी को जगाने को कहा तो वह हड़बड़ा गया। उसके हावभाव देख पुलिसकर्मियों को शक हो गया। पुलिसकर्मी कमरे में गए तो नसरीन का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके गले में दुपट्टा कसा था। इस पर पुलिस ने मौके से ही फरहान को गिरफ्तार कर लिया।

सुमैया ने बताया कि उसका बेटा फरहान पत्नी नसरीन से काफी छोटा था। आर्थिक तंगी के चलते आए दिन दोनों में विवाद होता था। फरहान परिवार संग किराये पर रहता था, पर तंगहाली के चलते एक माह से वो पत्नी व बच्चों को साथ लेकर मां के घर के एक कमरे में रहने लगा था। सुमैया ने बताया कि फरहान और उसकी पत्नी से उनकी बोलचाल नहीं थी। घटना के वक्त नसरीन के दोनों बेटे उसके पास ही मौजूद थे।

सुमैया ने बताया कि नसरीन और फरहान के बीच आए दिन झगड़ा होता था। जनवरी में भी दोनों में मारपीट हुई थी। उस वक्त पुलिस फरहान को पकड़कर विभूतिखंड थाने ले गई थी। हालांकि उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

सुमैया ने बताया कि नसरीन के दोनों बेटों को काफी देर तक मां की हत्या की जानकारी नहीं दी गई। दोनों को बताया गया कि मां बीमार हैं और उनको डॉक्टर के पास भेजा गया है। शाम को नसरीन के मायके वाले पहुंचे और दोनों बच्चों को साथ ले गए। तब बच्चों को मां की हत्या का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed