{"_id":"657447efc25973f67202e895","slug":"a-man-killed-his-mother-for-giving-him-the-share-in-land-in-sitapur-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जमीन में हिस्सा न देने से बौखलाए पुत्र ने गड़ासे से मां का सिर काट डाला, वारदात के बाद हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जमीन में हिस्सा न देने से बौखलाए पुत्र ने गड़ासे से मां का सिर काट डाला, वारदात के बाद हुआ फरार
Sat, 09 Dec 2023 06:24 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Dec 2023 06:24 PM IST
सार
सीतापुर जिले के ताल गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन में हिस्सा न देने पर एक पुत्र ने अपनी मां का सिर गड़ासे से काट दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले की ताल गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां का सिर गड़ासे से काट दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव के दिनेश (35) पुत्र हरिद्वारी ने अपनी मां सरोजिनी (70) का सिर जमीन में हिस्सा न देने पर काट दिया। बताया जा रहा है कि दिनेश की मां सरोजिनी के नाम उसके पिता हरद्वारी ने छह बीघा जमीन खरीदी थी। उसके उपरांत उसकी मां ने गांव के ही छत्रपाल से 25 वर्ष पूर्व शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने अपना नाम बदलकर कमला कर लिया। पुत्र दिनेश के द्वारा अपने पिता के द्वारा खरीदी गई उक्त भूमि में बराबर हिस्सा मांगा जा रहा था परंतु उसकी मां हिस्सा देने से इनकार कर रही थी जिससे नाराज होकर दिनेश ने शनिवार दोपहर बकरी चराते समय गड़ासे से उसका सिर काट दिया।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा का कहना है पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। आरोपी की तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।