{"_id":"66ff99752260dce6d30a07a3","slug":"a-man-killed-his-friend-for-not-paying-the-money-for-food-talkatora-lucknow-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खाने के पैसे न देने पर युवक ने साथी को ईंट से कूचकर मार डाला, दोनों नशे में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खाने के पैसे न देने पर युवक ने साथी को ईंट से कूचकर मार डाला, दोनों नशे में थे
Fri, 04 Oct 2024 12:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:59 PM IST
सार
लखनऊ के तालकटोरा में खाने के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने साथी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ तालकटोरा के आलमनगर में बृहस्पतिवार की देर रात एक टेंट हाउस में मजदूरी करने वाले दो युवकों में खाने के पैसे के लेन-देन में विवाद हो गया जिसमें हरदोई के बघौली निवासी सोमेंद्र ने बहलोल पुर संडीला निवासी अनमोल (30) के सिर पर ईंट मार दी।
विज्ञापन
अनमोल के घायल होने पर आरोपी सोमेंद्र टेंट मालिक असलम को बुला कर लाया। दोनों घायल अनमोल को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनमोल अविवाहित थे और एक महीने से टेंट हाउस में काम कर रहे थे। जबकि आरोपी सोमेंद्र पिछले 10 साल से काम कर रहा है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया दोनों शराब के नशे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: आंसुओं के सैलाब के बीच उठी चीत्कार, कफन में लिपटकर गांव पहुंचे शिक्षक व उनके परिजनों के शव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड पर मंत्री का अजीब बयान, बोले- इसमें पांच हत्याएं होतीं... खुद ही बताया पांचवां कौन होता
आरोपी के मुताबिक अनमोल खाने के पैसे नहीं देते थे। रात में इसी बात पर झगड़ा हुआ था। सोमेंद्र अपने पैसे से खाना लेकर आया था। अनमोल को खाना न देने पर उन्होंने पहले आरोपी के डंडा मारा बाद में आरोपी ने अनमोल के सिर में ईंट मार दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।