{"_id":"64966da74f123d5358015db4","slug":"a-man-killed-an-old-man-in-lonikatra-in-barabanki-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: चोरी के इरादे से आए युवक ने वृद्ध को ईंट से कूचकर मार डाला, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: चोरी के इरादे से आए युवक ने वृद्ध को ईंट से कूचकर मार डाला, दबोचा गया
Sat, 24 Jun 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:19 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा में एक सिरफिरे युवक ने एक बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बे में रात करीब तीन बजे चोरी की नीयत से आए युवक ने विरोध करने पर वृद्ध की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, भिलवल कस्बा निवासी इकबाल नारायण जायसवाल (65) पिछले करीब 10 साल से कस्बे में ही परिवार से अलग एक कोठरी में रहकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। इन्हीं के घर के सामने मुन्ना निगम का मकान है जो कैटरिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा को हराने के लिए हर माह किसी एक राज्य में जुटेंगे विपक्षी नेता, 'मुमकिन है' का मंत्र जाप
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव, भाजपा ने दर्ज की एकतरफा जीत
शनिवार की रात करीब तीन बजे मुन्ना अपने साथियों के साथ किसी बारात में कैटरिंग का काम समाप्त करने के बाद वापस घर आए थे। रोज की तरह इन्होंने वृद्ध को आवाज लगाई लेकिन वृद्ध ने कोई जवाब नहीं दिया। पास जाकर देखा तो इकबाल नारायण कोठरी के सामने लहूलुहान पड़ा था। इसी दौरान कोठरी के अंदर से गांव का ही अपराधी प्रवृत्ति का युवक राशिद निकला और भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। वृद्ध के परिजनों को सूचना दी गई।
आनन-फानन में वृद्ध को सीएचसी और फिर यहां से लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है।