फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man get shot in Machhrehta in Sitapur.

सीतापुर: भतीजे को पीट रहे बदमाशों का विरोध करने पर चाचा को गोली मारी

Sun, 13 Feb 2022 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
A man get shot in Machhrehta in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा इलाके में शनिवार की देर रात खेत से घर जा रहे चाचा-भतीजे को चोरी कर जा रहे बदमाशों को टोंकना महंगा पड़ गया। भतीजे की पिटाई कर रहे बदमाशों का विरोध करने पर चाचा को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिला ताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वारदात से इलाके में दहशत है।

विज्ञापन


थाना मछरेहटा इलाके की ग्राम पंचायत बड़रावा के मजरा लोहारन पुरवा निवासी बबलू (35), अपने भतीजे दिलीप (12) के साथ पड़ोस के ही गांव मुसौली में रात को खेत की सिंचाई करने गए हुए थे। बिजली न आने की वजह दोनों वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच रास्ते में पड़ोस के गांव से भैंस चोरी कर जा रहे बदमाशों को टोंक दिया। बताते हैं कि टोंकने से गुस्साये बदमाशों ने भतीजे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। यह देखकर चाचा ने घटना का विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाचा को गोली मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को मछरेहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसओ मछरेहटा ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed