फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man get shot in gonda

गोंडाः लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली

Sat, 29 Aug 2020 01:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 29 Aug 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
A man get shot in gonda
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala
गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेन देन में गवाह रहे एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपी युवक को भी गोली लगी है।  दोनों को घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी स्वामी प्रसाद (40)  पुत्र राम लखन गुप्ता  को सुभागपुर रेलवे  क्रासिंग के पास बाइक से अमित कुमार सिंह पुत्र जगदम्बा  प्रसाद सिंह और दिलशाद ले कर गए और वहीं पर गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली स्वामी प्रसाद के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे  इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक घंटे बाद आरोपी युवक अमित कुमार सिंह को भी गोली लग गई। गोली उसके पैर के ऊपर लगी। अमित को किस ने गोली मारी काफी पूछने के बाद भी उसने कुछ नही बताया और न ही उसके घर वालों ने बताया।
विज्ञापन


घायल अवस्था मे स्वामी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह उसके घर अमित सिंह और दिलशाद आये और एक मामले को सुलह कराने की बात कहकर घर से बुला ले गए। सुभागपुर रेलवे  क्रासिंग के पास पहुंच कर गोली मार दी। घायल अवस्था मे स्वामी  प्रसाद ने बताया कि दीपक  कुमार ने  तीन लाख रुपये अमित सिंह को दिए थे। उसमें वह गवाह के रूप में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी मामले में  दीपक कुमार ने न्यायालय में 156 (3) के तहत अमित सिंह के ऊपर  मुकदमा लिखाने के लिए  वाद दायर किया था। उसी मुकदमे में स्वामी प्रसाद  गवाह था। पैसे के लेन देने को लेकर ही सुलह का मामला चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ लक्ष्मी कांत गौतम जिला अस्पताल पहुंचे  और घायल युवकों का बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed