{"_id":"662b9b5031c497873f0e9816","slug":"a-man-get-drowned-in-a-lahe-in-rapti-river-in-balrampur-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: नहाने गया युवक नहर में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस, 10 दिन पहले मुंबई से घर आया था भगवानदीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: नहाने गया युवक नहर में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस, 10 दिन पहले मुंबई से घर आया था भगवानदीन
Fri, 26 Apr 2024 05:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:47 PM IST
सार
मुंबई से 10 दिन पहले गांव आया युवक नहर में नहाते समय डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नहर में डूबा युवक भगवानदीन व तलाश करते स्थानीय गोताखोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर टिटहरिया गांव के पास राप्ती मुख्य नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी युवक की तलाश नहीं की जा सकी है। युवक को तलाशने में पुलिस के साथ ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
मोतीपुर टिटहरिया गांव निवासी रेंगू पाल ने बताया कि भगवानदीन (20) उनका इकलौता पुत्र था। 10 अप्रैल को वह मुंबई से घर आया था। उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह कभी नहर में नहाने नहीं जाता था। शुक्रवार को उसके कुछ दोस्त राप्ती मुख्य नहर में नहाने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन
नहाते समय भगवानदीन गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण वह डूब गया साथ में नहाने गए दोस्तों द्वारा सूचना देने पर ग्रामीण और पुलिस टीम ने उसकी तलाश की। बांस व रस्सी के सहारे उसकी तलाश गहरे पानी में भी गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि भगवानदीन की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। सहायता के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। भगवानदीन के नहर में डूबने की सूचना मिलने से घर में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।