{"_id":"64a3f178cd190755d80be173","slug":"a-man-gave-triple-talaq-for-not-fulfilling-his-demand-of-dowry-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: दहेज में सात सीटर गाड़ी व 10 लाख की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: दहेज में सात सीटर गाड़ी व 10 लाख की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
Tue, 04 Jul 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:46 PM IST
सार
एक महिला ने दहेज में सात सीटर गाड़ी और 10 लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में सात सीटर गाड़ी और 10 लाख की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता फरहीन ने इंदिरानगर थाने में पति फैसल हसन, सास अख्तरी बेगम, देवर अदीब हुसैन, अराफात और ननद कायनात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के सिरसाल निवासी फरहीन मौजूदा समय में इंदिरानगर के अबरारनगर में रहती हैं। उनका निकाह वर्ष 2019 में आजमगढ़ रामनगर कॉलोनी निवासी फैसल हसन से हुआ था। फरहीन के अनुसार, मायके वालों ने चार पहिया गाड़ी दहेज में दी थी और 25 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिना हेलमेट ऑफिस आने पर माना जाएगा अनुपस्थित, दुर्घटनाएं रोकने के लिए लागू होंगे सख्त नियम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी सड़क, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ये गड्ढामुक्त दावे का सच
ससुराल पहुंचते ही सास ने उसके सारे जेवरात अपने पास रख लिए। कुछ दिनों के बाद सात सीटर गाड़ी और 10 लाख नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। 13 जुलाई 2022 को पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
फरहीन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मिडिएशन की कार्रवाई शुरु की। आरोप है कि 18 जून को मिडिएशन सेंटर से बाहर निकलते ही फैसल ने तीन तलाक दे दिया। फरहीन ने रविवार को केस दर्ज कराया।