फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man fell ill after having food in Hotek hyatt in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ के नामी होटल में खाना खाने के बाद कारोबारी की तबीयत बिगड़ी, जांच में कई प्रोडक्ट एक्सपायर मिले

Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपार्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपार्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
सार

कारोबारी की पापड़ और चटनी खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। मामले की शिकायत विभूतिखंड थाने में की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नमूने जब्त किए।

विज्ञापन
A man fell ill after having food in Hotek hyatt in Lucknow.
होटल में जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित होटल हयात रेजेंसी में बुधवार रात में भोजन करने गए नाका निवासी कारोबारी जोगिंदर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जोगिंदर का आरोप है कि होटल में चटनी और पापड़ खाते ही उनकी तबीयत खराब हो गई। जोगिंदर को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलने के बाद पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मामले की सूचना दी गई। विभाग के कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचे और किचन व स्टोर रूम से पापड़, पनीर, चटनी और दही के नमूने जब्त कर लिए। टीम ने जांच के लिए सभी नमूने राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा है। निरीक्षण के दौरान होटल में बेकरी के कुछ प्रोडक्ट एक्सपायर पाए गए, जो होटल के एक्सपायरी शेल्फ में रखे थे। टीम ने उन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दो की मौत: भाजपा सांसद बृजभूषण ने बेटे के बचाव में दिया बयान, बोले -जिम्मेदारी मेरा बेटा नहीं ड्राइवर लेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली कटौती पर उग्र हुई राजधानी, उपकेंद्रों पर बवाल, इंजीनियर-कर्मचारी भागे, जाम की रोड, कई जगह सप्लाई ठप


इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि तत्काल एक्सपायर प्रोडक्ट का निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। विभाग को होटल में मिली खामियों के आधार पर नोटिस भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के मुताबिक जो कमियां पाई गई हैं अगर उनमें समय से सुधार नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी। उधर, इंस्पेक्टर विभूतिखंड का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

होटल हयात का पक्ष
होटल हयात से जुड़ीं खुशबू का कहना है कि होटल में खाद्य पदार्थ खाने से संबंधित व्यापारी की तबीयत नहीं बिगड़ी थी। एक्सपायर आइटम हमारे स्टोर रूम में बनाए गए एक्सपायर शेल्फ में रखे जाते हैं। इसका इस्तेमाल खाद्य सामग्री बनाने के लिए नहीं किया जाता है। एफएसडीए की टीम ने जांच की है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed