फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man entered in bathroom with a young lady in Unchahar in Raebareli.

Raebareli: युवती के साथ बाथरूम में घुस गया युवक, दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर आरोपी को बचाने की कोशिश का आरोप

Sun, 29 Dec 2024 06:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2024 06:08 PM IST
सार

रायबरेली के ऊंचाहार में एक युवक युवती के पीछे उसके स्नानागार में घुस गया। मामले में पुलिस पर युवक को बचाने की कोशिश करने का आरोप है। आरोप है कि हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A man entered in bathroom with a young lady in Unchahar in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में स्नान करने गई युवती के पीछे एक युवक भी स्नानागार में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। युवती ने शोर मचाया तो घर के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद हंगामा हुआ तो युवक के चेचरे भाइयों ने युवती के भाई की पिटाई कर दी। युवती की मां ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


गंगा नदी के किनारे घाट पर एनटीपीसी का सार्वजनिक शौचालय व स्नानगृह बना है। शनिवार की शाम युवती उसमें स्नान करने गई थी। तभी पीछे से गोकना गांव का अंकित मिश्रा भी घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती के शोर मचाने पर घर वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला गया तभी आरोपी के चचेरे भाई गोबिंद व शुभम वहां आए और किशोरी के भाई की पिटाई कर दी।
 किशोरी की मां ने तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए तहरीर बदलवाकर हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत ने बताया कि युवती के मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ युवती का पीछा करने, गलत तरीके से कैद करने व चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। तहरीर बदलवाने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed