{"_id":"ec6d3be58c91bc6f31895e283ec6483f","slug":"a-man-dies-after-eating-roasted-snake-in-sitapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजबः गुस्से में भूनकर खा लिया सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजबः गुस्से में भूनकर खा लिया सांप
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांप के डंसने पर कोई क्या करता है। यही न कि सीधे अस्पताल भागता है। पर सीतापुर के नान्हू (50) को सांप ने डंसा तो उसने गुस्से में सांप को भूनकर खा लिया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ी तो गांव वाले अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसकी मौत हो गई। सांप पकड़ने में माहिर सुरैंचा के नान्हू सांप पकड़ने कहीं भी पहुंच जाता था।
ककैयापारा गांव के एक घर में बृहस्पतिवार को सांप निकला तो मौके पर पहुंचे नान्हू ने उसे दबोच लिया। इस बीच, गर्दन पर पकड़ ढीली होते ही सांप ने उसे डंस लिया।
विज्ञापन
गुस्साए नान्हू ने उसका सिर कुचला और आग जलाकर उसे वहीं भूनकर खा लिया। सांप के खाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई।
गांव के उदयभान के मुताबिक नान्हू ने पहली बार आत्महत्या के इरादे से 1990 में सांप खा लिया था। जब उसे कुछ नहीं हुआ तो वह अक्सर सांपों को मारकर खाने लगा था।
विज्ञापन