{"_id":"6709025e1e6e68fe4a00b9e6","slug":"a-man-died-who-was-attacked-on-dharm-kanta-in-jagdishpur-thana-in-amethi-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: धर्म कांटा पर बदमाशों ने युवक पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: धर्म कांटा पर बदमाशों ने युवक पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर, मौत
Fri, 11 Oct 2024 04:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:17 PM IST
सार
अमेठी के जगदीशपुर में एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल हुए युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना जैसलमेर जाने वाली हाईवे पर स्थित धर्म कांटा पर बृहस्पतिवार रात सो रहे युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के गहरी गांव निवासी विमलेश कुमार तिवारी जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर सिंधियावा में स्थित धर्म कांटा पर बृहस्पतिवार रात सो रहे थे। देर रात पहुंचे बदमाशों ने विमलेश कुमार तिवारी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने विमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान विमलेश की मौत हो गई। क्षेत्राधिकार अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन