{"_id":"63393ae076c9b9117371085a","slug":"a-man-died-while-playing-dandiya-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डांडिया में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डांडिया में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sun, 02 Oct 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:46 PM IST
सार
अयोध्या कैंट के एक मंदिर में डांडिया में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या कैंट कोतवाली क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में स्थित मरी माता मंदिर पर बीते शनिवार की देर रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी विजय कश्यप (30) बीते शनिवार की देर रात मरी माता मंदिर पर आयोजित डांडिया नृत्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए थे।
विज्ञापन
देर रात करीब 11:00 बजे अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।