{"_id":"638b33678cb9ab27ea448a95","slug":"a-man-died-in-jail-before-his-release-on-29-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जेल में बंद युवक की मौत, 29 दिसंबर को होनी थी रिहाई, परिजनों ने प्रशासन पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जेल में बंद युवक की मौत, 29 दिसंबर को होनी थी रिहाई, परिजनों ने प्रशासन पर लगाया आरोप
Sat, 03 Dec 2022 05:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:03 PM IST
सार
लखनऊ की जेल में एक युवक मोहम्मद आमिर की मौत हो गई। वह 29 दिसंबर को रिहा होने वाला था। उसके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद आमिर व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ की जेल में बंद एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जेल में बंद था। युवक की मौत के बाद परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जेल प्रशासन ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
शहर के डालीगंज थाना हसनगंज निवासी मोहम्मद आमिर (33) रुपये के लेनदेन में हुए एक विवाद के कारण जेल में बंद था। शनिवार को उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने परिजनों को फोन कर बताया था कि युवक बीमार है और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पहुंचने पर परिजनों मौत की जानकारी दी गई जिस पर भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
युवक सजा पूरी करने के बाद आगामी 29 दिसंबर को रिहा होने वाला था। मृतक आमिर की शादी निशा से 17 साल पहले हुई थी। दोनों का एक बेटा अयान (16) और बेटियां जोया (13) और जारा (12) हैं।