फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died in doubtful conditions in Sitapur.

Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 06 Aug 2024 04:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Aug 2024 04:19 PM IST
सार

परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि एक दिन पहले मृतक के चाचा व ग्राम प्रधान ने मिलकर अंशुल से झगड़ा किया था। उसकी पत्नी को भी बुरी तरीके से मारा पीटा था। मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी पर सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
A man died in doubtful conditions in Sitapur.
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पर परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अफसरिया हुसेनपुर निवासी अंशुल नित्यक्रिया के लिए गया हुआ था। आरोप है कि उस पर पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मां ने बताया कि एक दिन पहले मृतक के चाचा व ग्राम प्रधान ने मिलकर अंशुल से झगड़ा किया था। उसकी पत्नी को भी बुरी तरीके से मारा पीटा था। जिसका शिकायती पत्र परिजनों ने पुलिस को दिया था लेकिन घटना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


मृतक की मां ने बताया कि मृतक ने अपने पिता को सब कुछ बताया है। उनके पिता के बताने पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed