{"_id":"5f71a5707b83bd51f12fc25b","slug":"a-man-died-in-an-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: दुकान के सामने व्यापारी को पिकअप ने रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: दुकान के सामने व्यापारी को पिकअप ने रौंदा, मौके पर ही मौत
Mon, 28 Sep 2020 05:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
पिकप ने युवक को रौंदा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरापुर (सुल्तानपुर) में सूरापुर बाजार में सोमवार की सुबह दुकान के सामने लगे हैंडपंप पर कड़ाही धुल रहे एक व्यापारी को मछली लदी पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे लगे एक विद्युत पोल से टकराकर रुक गई। वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर बाजार में तवक्कलपुर नगरा निवासी रमेश मोदनवाल (35) की मिठाई की दुकान है। सोमवार की सुबह रमेश दुकान के सामने लगे हैंडपंप पर कड़ाही धुल रहे थे। तभी शाहगंज की ओर से मछली लादकर आ रही एक पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में रमेश पिकअप में फंस गए और वाहन उन्हें घसीटता हुआ 10 मीटर तक चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद पिकअप विद्युत पोल से टकराकर खड़ी हो गई। जब तक आस-पास के लोग भागकर वहां पहुंचे पिकअप का चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने रमेश को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूरापुर चौकी प्रभारी शशिकांत पटेल ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन