फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died during treatment after attack of elephant in katarniaghat van kshetra in Bahraich.

Bahraich: साइकिल से जा रहे युवक पर हाथी ने किया हमला, पैरों से रौंद डाला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 11 Oct 2024 07:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Oct 2024 07:45 PM IST
सार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में एक युवक की हाथी के हमले से मौत हो गई। हाथी ने उसे अपने पैरों से रौंद डाला।

विज्ञापन
A man died during treatment after attack of elephant in katarniaghat van kshetra in Bahraich.
हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में तेंदुआ के साथ ही जंगली हाथियों का उत्पात काफी बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह साइकिल से भरथापुर गांव जा रहे एक युवक पर हाथी ने हमला कर उसे पटक दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज में भवानीपुर गांव निवासी मुबारक (26) पुत्र लाल मोहम्मद सुबह 7 बजे साइकिल से निजी कार्य के लिए भरथापुर गांव जा रहा था तभी कतर्नियाघाट मार्ग पर गुदगुदी के पेड़ के निकट टस्कर हाथी ने उसपर हमला कर दिया। युवक ने साइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने उसे पैरों तले रौंद डाला। मौके पर पहुचे राहगीरों ने हाका लगाया जिसके बाद हाथी उसे छोड़कर जंगल की ओर भागा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी विवाद: अखिलेश ने जेपी के बहाने नीतीश से की एनडीए से हटने की अपील, जदयू ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: अखिलेश बोले- जब बैरिकेडिंग हटेगी तब अंदर जाएंगे, पुलिस कब तक रहेगी, हम अंदर जाएंगे ही


सूचना के बाद वन विभाग व गजमित्रों की टीम मौके पर पहुंच गई जिनके द्वारा हाका लगाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया गया जिसके बाद रेंजर रामकुमार द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए बिछिया निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मोतीपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed