फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died doubtful condition in Vanchetna park in Sitapur.

Sitapur: सीतापुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या

Fri, 11 Oct 2024 07:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोट (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोट (सीतापुर) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Oct 2024 07:37 PM IST
सार

युवक नित्यक्रिया जाने की बात कहकर झाड़ियों में गया था। अचानक गोली चलने की आवाज आई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A man died doubtful condition in Vanchetna park in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम वनचेतना पार्क आये युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक युवक ने खुद को अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

विज्ञापन


एसओ बलवंत शाही के मुताबिक थाना कमलापुर के गांव कम्हरिया निवासी सिद्धार्थ मिश्र (22) घर से वनचेतना (इलसिया) पार्क जाने की बात कहकर निकले थे। उनके साथ उनके दोस्त राकेश पाल भी मौजूद थे। सिद्धार्थ ने महोली निवासी अपने मामा अरुण कुमार शुक्ला को भी मौके से बुला लिया। दोनों को नित्यक्रिया जाने की बात कहकर सिद्धार्थ ने पार्क के गेट के सामने रोक दिया। कुछ दूर ही झाड़ियों में सिद्धार्थ गये, फिर अचानक गोली चलने की आवाज आयी। आवाज सुनकर गेट के सामने खड़े दोनों लोग भागकर गये तो देखा कि सिद्धार्थ झाडियों में मृत पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2019 कुंभ के भी रिकॉर्ड तोड़ेगा महाकुंभ 2025, पूरी दुनिया के लिए बनेगा मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: गोरखपुर, बिहार रूट की 50 ट्रेनें होंगी निरस्त, 64 बदले मार्ग से चलाई जाएंगी, त्योहार पर बढ़ेंगी मुश्किलें


अवैध था असलहा, परिजनों के बयान दर्ज
पुलिस के मुताबिक मौके पर अवैध असलहा बरामद हुआ है जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा जिस हाथ से गोली चली उस हाथ पर खून के छींटे पाये गये हैं। युवक ने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चल सका है। परिजनों के बयान दर्ज कराये जाने के साथ ही मौके पर मौजूद दोनों लोगों का मोबाइल भी पुलिस ने जांच के लिये अपने पास रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed