फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man died and his two friends injured in an accident

हादसाः पोल से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत, दो दोस्त जख्मी

Sat, 14 Mar 2020 03:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Mar 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
a man died and his two friends injured in an accident
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजीपुर के कलेवा तिराहे के पास गुरुवार देर रात बेकाबू एक्टिवा बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में राकेश (22) की मौत हो गई और उसके दोस्त शिवम गुप्ता व रवि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से बस्ती के कप्तानगंज निवासी राकेश अपने दोस्त शिवम गुप्ता व रवि शर्मा के साथ गुरुवार को बस से अपने मित्र की शादी में शामिल होने लखनऊ आया था।
विज्ञापन


यहां पहुंचने के बाद परिचित की एक्टिवा लेकर शादी समारोह में शामिल होने इंदिरानगर सी-ब्लॉक जा रहा था। रास्ते में कलेवा तिराहे के पास तेज रफ्तार एक्टिवा बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंपो चालक की मौत

वहीं, कैंट थानाक्षेत्र के रजमन बाजार पुलिस चौकी के पास टेंपो को कैशवैन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सड़क पर पलट गया और चालक मो. राजू (45) की मौत हो गई। जबकि टेंपो में बैठी आठ सवारियां चोटिल हो गईं। उधर, गोमतीनगर के अंबेडकर उद्यान के पास एक वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार शंकर लाल (25) की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, कैंट इलाके के हैदर कैनाल कॉलोनी निवासी कैलाश राम का बेटा शंकर लाल गोमतीनगर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। गुरुवार 5689शाम को बाइक से ऑफिस से घर लौट रहा था। अंबेडकर उद्यान के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed