फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after falling in bus station in Barabanki.

Barabanki: बस स्टेशन पर अचानक गिरा युवक, 55 मिनट नहीं आई एंबुलेंस, हो गई मौत

Sun, 29 Sep 2024 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

बाराबंकी के बस स्टेशन पर एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। कोशिश करने के बाद भी करीब 55 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A man died after falling in bus station in Barabanki.
मृतक युवक से बरामद हुआ आधार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार से बाराबंकी मजदूरी करने आए एक युवक की बस स्टेशन पर अचानक हालत बिगड़ी और वह गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में भी चोट आई। इसके बाद लोग एंबुलेंस को फोन मिलाते रहे मगर करीब 55 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची और युवक की मौत हो गई। बाद में आई एक एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल गई।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में देवा रोड स्थित बस स्टेशन की है। यह मौजूद लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:00 बजे एक व्यक्ति बस से उतरा और परिसर में ही अचानक गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने मदद मांगी तो लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को कॉल करना शुरू किया लेकिन करीब 52 से 55 मिनट तक एंबुलेंस को कॉल नहीं लगी और लगी हुई तो एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन


एक व्यक्ति द्वारा लगातार प्रयास करने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची मगर युवक की जान जा चुकी थी। युवक के पास से मिले आधार कार्ड में उसका नाम संटू माझी अंकित है। जो बिहार का निवासी है। शहर कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed