{"_id":"5944e2ab4f1c1b4c258b470a","slug":"a-man-did-marriage-for-sexual-exploitation-of-a-woman-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के पिता ने झांसा दे तलाकशुदा युवती से की शादी, यौनशोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों के पिता ने झांसा दे तलाकशुदा युवती से की शादी, यौनशोषण
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही तलाकशुदा युवती के पुनर्विवाह का इश्तहार शादी डॉट कॉम पर देखकर गाजियाबाद के युवक जयप्रकाश तिवारी ने खुद को विधुर बताकर प्रस्ताव भेजा। युवती से बातचीत के बाद परिवारीजनों से मुलाकात की।
मां की मौत की झूठी कहानी सुनाकर आर्यसमाज मंदिर में ब्याह रचाया और हनीमून के बहाने होटल में ले जाकर यौनशोषण किया। ससुराल वालों से मुलाकात की जिद पर युवती को पीटा। संदेह होने पर युवती ने छानबीन की।
पता चला कि तीन बच्चों के पिता ने यौनशोषण के लिए झूठी कहानी सुनाकर शादी की थी। युवती ने अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, रायबरेली की रहने वाली युवती ने आठ साल पहले पति से तलाक के बाद अलीगंज इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित परिवारीजनों ने पुनर्विवाह की बात शुरू की।
विज्ञापन
युवती ने जुलाई 2016 में शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल के साथ इश्तहार दे दिया। 21 जुलाई को गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी जयप्रकाश तिवारी ने खुद को विधुर बताते हुए शादी का प्रस्ताव भेजा। उसने खुद को बड़ी कंपनी में कार्यरत बताया था।

विधुर बताकर शादी डॉट कॉम पर दिया था इश्तहार
डेमो
युवती से बातचीत के बाद जयप्रकाश ने उसके परिवारीजनों से मुलाकात की। रिश्ता तय होने पर बताया कि हार्टअटैक से मां की मौत हो जाने के कारण धूमधाम से ब्याह नहीं कर सकता। मृदुभाषी जयप्रकाश के झांसे में आए युवती के परिवारीजनों ने 22 अक्तूबर 2016 को आर्यसमाज मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
जयप्रकाश द्वारा अपने किसी रिश्तेदार को शादी में न बुलाने को लेकर युवती ने नाराजगी जताई। उसने कहा कि मां की बरसी के बाद रिसेप्शन की बात कही। हनीमून के बहाने युवती को ले जाकर यौनशोषण किया और अलीगंज में उसके आवास पर छोड़ गया। इसके बाद अक्सर उसके घर आकर मेहमानी करता।
कभीकभार युवती को गाजियाबाद में होटल में ठहराकर यौनशोषण करता। युवती का कहना है कि जयप्रकाश ने उसे बीते आठ अप्रैल को गाजियाबाद के तुषार होटल में ठहराया। ससुराल वालों से मुलाकात कराने की बात पर जयप्रकाश ने उसकी पिटाई कर दी। संदेह होने पर युवती ने छानबीन शुरू की।
जयप्रकाश के भाई सत्यप्रकाश तिवारी व चचेरे भाई प्रेमधर तिवारी का मोबाइल नंबर हाथ लग गया। प्रेमधर को कॉल करने पर खुलासा हुआ कि जयप्रकाश की पत्नी व तीन बच्चे हैं। उसने यौनशोषण के लिए खुद को विधुर बताकर शादी डॉट कॉम पर इश्तहार दिया और झूठी कहानी सुनाकर ब्याह रचाया था। हकीकत उजागर होने पर युवती ने जयप्रकाश को उलाहना दिया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।