फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man committed suicide in raebareli

रायबरेलीः पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुर समेत इन पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 11 Sep 2020 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Sep 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
a man committed suicide in raebareli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में खीरों थाना क्षेत्र के गांव पाहो में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव एक चिलवल के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। खंडहर में तब्दील हो चुके राजा नरेंद्र सिंह की कोठी के कमरे के अंदर स्थित उक्त पेड़ में शव लटका देखकर लोगो में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही शिवबरन कोरी (32) पुत्र राम रतन के रूप में की। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी,  जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम मृतक अपनी ससुराल से वापस आया था, जिसके बाद पिता व अन्य परिजनों से विवाद हुआ था। देर रात मृतक ने घर से  निकल कर राजा कोठी में चिलवल के पेड़ में गमछे के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी चिल्ला चिल्लाकर ससुर व अन्य परिजनों पर प्रताड़ित करने व आत्म हत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की  पत्नी की सूचना मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed