{"_id":"5cdd2463bdec22072f09fe48","slug":"a-man-committed-suicide-in-dasheri-village-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में आए युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर ही मौत, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में आए युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर ही मौत, मची अफरातफरी
Thu, 16 May 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
ज्ञान प्रताप यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में काकोरी के दशहरी गांव में बुधवार रात करीब 9.30 बजे ससुराल आए ज्ञान प्रताप यादव उर्फ कल्लू (34) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक, ससुरालियों से विवाद के बाद उसने गोली मारी। गोली उसके सिर में लगी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पुलिस को लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिला है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी ओमप्रकाश रजक के मुताबिक, मड़ियांव के इमलिहा निवासी राम आसरे का बेटा ज्ञान प्रताप है।
उसकी ससुराल काकोरी के दशहरी गांव निवासी मनीष यादव के घर हैं। बुधवार रात को अपनी ससुराल गया, जहां रात करीब 9.30 बजे ससुरालियों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में आकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली उसके सिर पर लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर किया बरामद
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव में देर रात को गोली चलने की सूचना से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, परिवारीजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस ने वारदात के बाद ससुराल के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
देर रात तक मृतक के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है।
देर रात तक मृतक के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है।