{"_id":"68c690bcf58eafc831053a65","slug":"a-man-commits-suicide-neae-naka-crossing-in-sultanpur-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन के इंतजार में बैठा रहा युवक, आते ही ट्रैक पर रख दी गर्दन... 10 मीटर दूर पड़ा था सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन के इंतजार में बैठा रहा युवक, आते ही ट्रैक पर रख दी गर्दन... 10 मीटर दूर पड़ा था सिर
Sun, 14 Sep 2025 03:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Sep 2025 03:24 PM IST
सार
सुल्तानपुर में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। युवक ने अपना सिर ट्रैक पर रख दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार वो घर से आकर ट्रैक के पास बैठा रहा। ट्रेन का इंतजार किया ट्रेन आता देख उसने ट्रैक पर गर्दन रख दिया। ऐसे में ट्रेन उसकी गर्दन उड़ाती हुई निकल गई। तड़पकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह पूरा घटनाक्रम कोतवाली नगर के गभड़िया लखनऊ नाका क्रासिंग की है। रविवार को यहां पर दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार पलटू का पुरवा घोसियाना निवासी इक़बाल अहमद (35) पुत्र हामिद उल्ला घर से नाराज होकर क्रासिंग के पास आकर बैठ गया। उसने जैसे ही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन को आते हुए देखा वो ट्रैक पर लेट गया। स्थानीय लोग जब तक पहुंच कर उसे हटाते तब तक तेज रफ़्तार ट्रेन उसकी गर्दन को उड़ाते हुए निकल गई। ट्रेन लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
ट्रेन के गुजरते ही लोगों ने देखा कि युवक का सिर उसके शव से 10 मीटर की दूरी पर पड़ा था और उसकी जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल से युवक का घर महज 100 मीटर की दूरी पर था। ऐसे में घटना की सूचना मिलने पर जहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, बूढ़ी मां भी मौके पर पहुंची। जवान बेटे को मृत देखकर वो चीखने-चिल्लाने लगी। मृतक पहले सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। वो इस समय अपने घर का निर्माण कार्य करा रहा था। मृतक अपने पीछे एक बेटी छोड़कर गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन