{"_id":"669cdc91c874a2d263095bd3","slug":"a-man-commits-suicide-in-shivgarh-thana-in-sultanpur-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: पत्नी के जाने से जुदाई न बर्दाश्त कर सका युवक, फंदे में लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: पत्नी के जाने से जुदाई न बर्दाश्त कर सका युवक, फंदे में लटककर दे दी जान
Sun, 21 Jul 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:31 PM IST
सार
पत्नी के मायके जाने से निराश युवक ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपस में विवाद हो जाने पर नाराज पत्नी जब मायके चली गई तो पति से उसकी जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शिवगढ़ थाने के बोखारेपुर गांव में इस घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं। बोखारेपुर निवासी अनिल कुमार वनवासी (27) पुत्र उदयराज वनवासी पत्नी मान्या के साथ रहता था। उनके कोई बच्चे नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार को को पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज होकर मान्या अपने मायके चली गई। पत्नी के चले जाने से अनिल कुमार मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने मजदूरी पर जाना भी बंद कर दिया और घर के बाहर निकलना भी कम कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम तक वह कमरे से नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो दंग रह गए। कमरे में पंखे के सहारे अनिल का शव लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शिवगढ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि पत्नी के मायके चले जाने से अनिल मानसिक रूप से काफी परेशान था और दो दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।