फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man commits suicide in Madiyaon in Lucknow.

मड़ियांव में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दी

Thu, 04 Jul 2019 12:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jul 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
A man commits suicide in Madiyaon in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर

मड़ियांव के हरिओम नगर में निजी गार्ड अजय कुमार श्रीवास्तव (43) ने बुधवार तड़के खुद को लाइसेंसी बंदूक से उड़ा दिया। वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। शुरूआती जांच में घरेलू कलह का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से कैसरगंज बहराइच निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव हरिओम नगर में पत्नी उर्वशी व बेटी महक और बेटा चंद्रेश के साथ रहता था। पत्नी उर्वशी ने बताया कि अजय एक निजी कंपनी में गन मैन थे। बाद में उनकी नौकरी छूट गई थी।
विज्ञापन


करीब चार माह से वह बेरोजगार था। मंगलवार रात अजय बेटी महक के साथ कमरे में सो रहा था। जबकि पत्नी बेटे के साथ बरामदे में सोई हुई थी। पत्नी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे गोली चलने की आवाज से उसकी नींद खुल गई। वह भाग कर कमरे में पहुंची तो देखा कि  दरवाजे के पास अजय खून से लथपथ औंधे मुंह पड़े थे। गोली उनके माथे पर लगी थी। पास ही मृतक की दो नाली बंदूक पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed