फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man blackmailed a young girl for money in Lucknow.

Lucknow: जाली निकाहनामा बना युवती को किया ब्लैकमेल, वसूले 1.70 लाख, विरोध करने पर की अश्लील हरकत

Wed, 26 Jul 2023 01:48 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jul 2023 01:48 PM IST
सार

युवती ने बताया कि आरोपी ने हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग में उसे जबरन कार में बैठा लिया। कार में मौजूद एक अंजान शख्स को उसने काजी बताया और जबरन फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया और फिर उससे वसूली की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A man blackmailed a young girl for money in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की फोटो हासिल कर पुराने दोस्त ने जाली निकाहनामा बनाया और इसके जरिये ब्लैकमेल कर उससे 1.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। विरोध करने पर अश्लील हरकत करते हुए उसका कंधा जला दिया। पीड़िता ने वीमेन पावर लाइन और थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एडीसीपी उत्तरी अभिजीथ आर शंकर से शिकायत की। उनके आदेश पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


मीना मार्केट के पास रहने वाली युवती के मुताबिक करीब चार साल पहले एक मित्र के माध्यम से कैसरबाग जंबूर खाना निवासी फराज फरीदी से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन की बातचीत के बाद पीड़िता ने अपना फोकस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा दिया। उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन से फराज कोचिंग आते-जाते समय रास्ते में अश्लील फब्तियां कस रहा था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक आरोपी ने धोखे से उसकी कुछ फोटो अपने मोबाइल पर खींच ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देता था। यही नहीं व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज व फोटो भेजता था। कुछ माह पहले आरोपी ने हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग में उसे जबरन कार में बैठा लिया। कार में मौजूद एक अंजान शख्स को उसने काजी बताया और जबरन फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया। विरोध पर पीड़िता को मारा और कंधे पर जलाया। शोर मचाने पर एसिड अटैक की धमकी देकर कार से धकेल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की हरकतों के चलते पीड़िता ने खुदकुशी का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फर्जी निकाहनामा और फोटो के सहारे उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख की मांग की और 1.70 लाख रुपये वसूल भी लिए। गाजीपुर पुलिस ने फराज और दो अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़छाड़, ब्लैकमेल, मारपीट व धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed