{"_id":"64c4d7cd42c114362403d68b","slug":"a-man-became-injured-in-muharram-procession-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मोहर्रम जुलूस निकालने के दौरान ताजिया के साथ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मोहर्रम जुलूस निकालने के दौरान ताजिया के साथ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल
Sat, 29 Jul 2023 02:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:41 PM IST
सार
लखनऊ के अलीगंज इलाके में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग इलाके में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिए के साथ ही एक युवक सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। जुलूस का रूट तय होने के बावजूद तारों को ठीक नहीं किया गया था।
जिस समय हादसा हुआ पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे।