{"_id":"667cfd0930d88366e004f775","slug":"a-man-beats-his-wife-and-then-commits-suicide-in-amethi-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवक ने पहले पत्नी को पीटकर किया जख्मी, फिर फंदे से लटककर गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवक ने पहले पत्नी को पीटकर किया जख्मी, फिर फंदे से लटककर गंवाई जान
Thu, 27 Jun 2024 11:17 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:17 AM IST
सार
अमेठी जिले में हुई एक घटना में युवक ने पहले पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया और फिर गांव के बाहर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले पत्नी को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। महिला को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। इस बीच युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकर जान गवां दी। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र बेचूगढ़ गांव निवासी कांशीराम (30) का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी नीता से बुधवार की देर शाम विवाद हो गया था। विवाद के बीच कांशीराम ने आपा खो दिया और उसने पत्नी को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: राहुल गांधी के हाथों से चर्चा में आई पॉकेट संविधान का लखनऊ से है सीधा कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी
घटना के बाद परिजनों ने नीता को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद युवक ने गांव के बाहर जाकर एक पेड़ से फांसी लगा कर जान गवां दी।
बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसओ दयाशंकर मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।