{"_id":"5cdbd224bdec22075c116a3a","slug":"a-man-beaten-his-wife-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेवी अफसर ने पत्नी को पीटा, दांत तोड़ा, दो साल पहले हुई थी न्यायाधीश की बेटी के साथ शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेवी अफसर ने पत्नी को पीटा, दांत तोड़ा, दो साल पहले हुई थी न्यायाधीश की बेटी के साथ शादी
Wed, 15 May 2019 02:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में नेवी के एक अफसर ने सोमवार दोपहर पत्नी को बाल पकड़ कर पीटा और दांत तोड़ डाला। भाई उसे मायके ले गया। महिला ने मंगलवार को पति व ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार निवासी डॉ. ज्योति सिंह ने मानसरोवर योजना के जलवायु विहार फेस-2 में रहने वाले नेवी के अफसर अपने पति देवप्रिय गौतम और उनके परिवारीजनों पर प्रताड़ना, पिटाई करके दांत तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
न्यायाधीश बिंद्रा प्रसाद की बेटी ज्योति का कहना है कि 18 जून 2017 को उनकी शादी देवप्रिय से हुई थी। कुछ दिनों बाद पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। किसी तरह जीवनयापन करते हुए उसने बच्चे को जन्म दिया। कुछ दिन पति के साथ कर्नाटक में रही।
विज्ञापन
दर्ज कराया केस
डेमो
आरोप है कि ननद विभा महंत के बहकावे में आकर पति वहां भी पिटाई करता था। इसके बाद मानसरोवर योजना स्थित अपने आवास पर ले आया। वहां मोबाइल फोन का बहाना बनाकर सोमवार दोपहर ज्योति की पिटाई की।
प्रथम तल से बाल पकड़कर घसीटते हुए भूतल पर मौजूद अपने पिता मनीराम व बहन विभा के सामने पीटा। वह लोग भी अपमानित करते रहे। ज्योति ने फोन करके अपने भाई को बुलाया और उसके साथ मायके पहुंची। पुलिस को बताया कि पति ने इससे पहले 27 फरवरी को भी पिटाई की थी।
प्रथम तल से बाल पकड़कर घसीटते हुए भूतल पर मौजूद अपने पिता मनीराम व बहन विभा के सामने पीटा। वह लोग भी अपमानित करते रहे। ज्योति ने फोन करके अपने भाई को बुलाया और उसके साथ मायके पहुंची। पुलिस को बताया कि पति ने इससे पहले 27 फरवरी को भी पिटाई की थी।