{"_id":"6292230398ff4d3d3e1dd69a","slug":"a-man-beaten-brutally-in-kadipur-kotwali-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: घर में पकड़े गए युवक के दोनों हाथ डंडे में बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: घर में पकड़े गए युवक के दोनों हाथ डंडे में बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Sat, 28 May 2022 06:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 May 2022 06:56 PM IST
सार
सुल्तानपुर के एक वायरल हुए वीडियो में एक युवक के दोनों हाथों को डंडे से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तीन दिन पूर्व एक युवक के दोनों हाथ डंडे में बांधकर पिटाई करने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस पिटाई में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो गांव में कल्लू वर्मा के घर में पिछले 25 मई की सुबह दो युवक संदिग्ध हालत में मिले थे। दोनों युवकों की पहचान हर्ष निवासी लमौली थाना मोतिगरपुर और सचिन कुमार निवासी राईबीगो थाना कादीपुर के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हर्ष के दोनों हाथ एक डंडे में फंसाकर उसे बेरहमी से पीटा था। इस पूरे मामले का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए पिटाई में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मई को कुछ युवकों ने एक युवक को बांधकर पीटा था। कल्लू वर्मा के घर में हर्ष धुरिया व सचिन पांडेय बदनीयती से घुसे थे। दोनों के खिलाफ कल्लू वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।