फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man attacked to his wife's family for not sending his wife with him.

पत्नी की विदाई न होने से भड़के पति ने किया तांडव, तलवार से हमला कर छह को घायल कर दिया

Sat, 19 Dec 2020 05:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Dec 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
A man attacked to his wife's family for not sending his wife with him.
पकड़ा गया आरोपी (बायें) व घायल हुए परिजन। - फोटो : amar ujala

मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे पति का ससुर से विवाद हो गया। दामाद ने ससुर पर तलवार से हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद दौड़ी सास, पत्नी और दो साली के साथ ही नाती को भी आरोपी ने प्रहार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी दामाद को पेड़ से बांधकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मजरे बिरौलीझाम निवासी मुकेश प्रजापति (30) पुत्र रामनाथ की शादी चार वर्ष पूर्व कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे चतुर पुरवा गांव निवासी मिठाईलाल प्रजापति की बेटी अनीता से हुई थी। शादी के बाद से ही अनीता अपने मायके आ गई और वापस ससुराल नहीं गई।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मुकेश प्रजापति अपनी ससुराल पूरे चतुर पुरवा गांव पहुंचा और ससुर मिठाईलाल से पत्नी को विदा करने को कहा। मिठाईलाल ने बेटी को विदा करने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित मुकेश ने साथ लेकर आई तलवार से उन पर हमला कर दिया। मिठाईलाल की चीख सुनकर मुकेश की पत्नी अनीता, साली मनीषा, ज्ञानमती, सास दुर्गावती और नाती पंकज भागकर वहां पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी तलवार से मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता के हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं, जबकि मनीषा गंभीर रूप से घायल

तलवार के हमले से अनीता के हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं, जबकि मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और मुकेश को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मुकेश को पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। इससे वह भी घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया। सीओ बल्दीराय विजयमल यादव और एसओ कूरेभार मनबोध तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली।

सीओ ने बताया कि मुकेश की पत्नी की विदाई ससुरालीजन नहीं कर रहे थे इससे वह नाराज चल रहा था। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद करते हुए केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed