{"_id":"66d5420e367b41770c0fe84b","slug":"a-man-attacked-in-mill-area-thana-in-raebareli-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बेखौफ दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, पुरानी रंजिश में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बेखौफ दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, पुरानी रंजिश में हुई वारदात
Mon, 02 Sep 2024 10:11 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमावां (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:11 AM IST
सार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। दबंगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
हमले में घायल शोएब अख्तर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 2 कार व बाइक सवार बेखौफ दबंगों ने युवक पर कई राउंड फायर करते हुए गोलियां चला दी जिसमें गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना रविवार की रात करीब 12:00 बजे की है। जहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम में पुरानी रंजिश के चलते 2 कार व बाइक सवार बेखौफ दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें शोएब अख्तर को हाथ में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच में एक और हमला: आदमखोर भेड़िये ने फिर बनाया निशाना, 2 साल की मासूम को निगला, बुजुर्ग महिला को किया घायल
घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर रोशन सिंह पटेल ने बताया कि शोएब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायल युवक कोतवाली नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल शोएब के मुताबिक गोली चलाने वाले स्कॉर्पियो और डिजायर कार से आए थे जिसमें घायल के परिजनों ने आदर्श, राजा, गोलू और शिवा समेत पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।