{"_id":"64fc432f166a0028e80d4c93","slug":"a-man-arrested-from-goa-for-raping-a-girl-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
Sat, 09 Sep 2023 03:34 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Sep 2023 03:34 PM IST
सार
युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती की थी और फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। मामले में युवक की लोकेशन गोवा में मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार बलिया निवासी मुकेश गुप्ता को आशियाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी का भाई फरार है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आशियाना अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक, युवती की वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिये मुकेश गुप्ता से दोस्ती हुई थी। मुकेश ने शादी का वादा किया और होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: लोकसभा चुनाव से पहले जीत से इंडिया को ताकत, सहयोगी दलों को मिलेगी ऊर्जा; एनडीए के लिए बड़ा झटका
कुछ समय के बाद युवती ने बलिया में मुकेश के घर पहुंचकर शादी का दबाव बनाया, जहां आरोपी ने अपने भाई सोनू के साथ मिल कर युवती की पिटाई कर भगा दिया। जुलाई में युवती ने केस दर्ज कराया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस को मुकेश की लोकेशन गोवा के मडगांव में मिली। इसके बाद आरोपी मुकेश को वहां से गिरफ्तार कर लिया।