फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A leopard attack on a woman working on a field in Bahraich.

Bahraich: खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने पीछे से बोला हमला, मुश्किल से बची जान

Mon, 13 Mar 2023 03:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

बहराइच में खेत में काम करते समय एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
A leopard attack on a woman working on a field in Bahraich.
हमले में घायल हुई घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के फकीरपुरी गांव निवासी एक महिला पर सोमवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने संघर्ष कर तेंदुए से जान बचाई। हमले में घायल महिला को पीएचसी से मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक खेत में काम करते समय तेंदुए ने हमला किया है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का फकीरपुरी गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी लल्ली देवी (40) पत्नी राम प्रताप सोमवार को खेत में काम कर रही थी तभी जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने महिला के सिर को पीछे से दबोच लिया। महिला ने शोर मचाते हुए संघर्ष किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की हर लोकसभा सीट पर मैनपुरी मॉडल अपनाएगी सपा, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार


खेत में मौजूद अन्य लोगों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में चला गया। महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। महिला के सिर में हमले के गंभीर निशान हैं।

ग्रामीण बाघ के हमले की बात कह रहे हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि अभी तक तेंदुए के हमले की आशंका है। क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed