फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lawyer was behind woman self immolation in Lucknow.

खुलासा: अधिवक्ता ने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था, गिरफ्तार किया गया

Thu, 08 Aug 2024 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Aug 2024 12:21 AM IST
सार

डीसीपी ने बताया कि अंजली के मोबाइल दो अगस्त से लेकर छह अगस्त की सुबह तक की कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। सोमवार रात में जब दोनों की बातचीत हुई थी तब सुनील ने कहा था...तुम बस वो काम(आत्मदाह का प्रयास) करो। बवाल हो जाएगा। एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे।

विज्ञापन
A lawyer was behind woman self immolation in Lucknow.
आरोपी वकील सुनील कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के एक अधिवक्ता ने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था। साजिश के तहत उन्नाव से ही उसको पेट्रोल दिलाया था। महिला के पास से बरामद मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग से इसका खुलासा हुआ। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


उन्नाव के पुरवा निवासी 32 साल की अंजली ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली इलाके में ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी। उनकी हालत बेहद नाजुक है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में अंजली के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें तमाम कॉल रिकॉर्डिंग मिलीं। जिससे पता चला कि पुरवा निवासी 60 वर्षीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काया था। कॉल डिटेल से भी दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि हुई। पूछताछ करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बस तुम वह काम करो...बवाल हो जाएगा..एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे
डीसीपी ने बताया कि अंजली के मोबाइल दो अगस्त से लेकर छह अगस्त की सुबह तक की कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। सोमवार रात में जब दोनों की बातचीत हुई थी तब सुनील ने कहा था...तुम बस वो काम(आत्मदाह का प्रयास) करो। बवाल हो जाएगा। एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे। साथ में ये बोला कि वहां पर ये जरूर कहना कि पुलिस वाले जातिसूचक शब्द कहकर गालियां देते हैं। इससे एससीएसटी वाला पैसा भी दिला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 बार हुई फोन पर बातचीत
डीसीपी ने बताया कि 30 जुलाई से छह अगस्त के बीच में अधिवक्ता और अंजली के बीच 57 बार फोन पर बातचीत हुई। वह लगातार अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काता रहा। रविवार को भी इसीलिए भेजा था लेकिन उस दिन वह उपमुख्यमंत्री से मिलकर चली गई थी। बाद में उसने फिर धमकाया। जिसके बाद दोबारा आकर आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed