फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lawyer prepared new English alphabet.

UP News: अब ए फॉर एप्पल की जगह अर्जुन और बी फॉर बलराम, सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही नई वर्णमाला

Mon, 31 Oct 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Oct 2022 03:01 PM IST
सार

सीतापुर के अधिवक्ता ने पौराणिक व इतिहास से जुड़े शब्दों से अंग्रेजी वर्णमाला तैयार की है जिसकी खूब सराहना की जा रही है। प्रकाशकों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
A lawyer prepared new English alphabet.
पौराणिक व इतिहास से जुड़े शब्दों से तैयार वर्णमाला में महापुरुषों का है जिक्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आमतौर पर बच्चे अंग्रेजी की वर्णमाला में ए फॉर एप्पल और बी फॉर ब्वॉय पढ़ते आए हैं लेकिन अब बच्चे ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम भी पढ़ सकते हैं। शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप पर ऐसी ही अंग्रेजी वर्णमाला का खूब प्रसार हो रहा है। इसमें ए से लेकर जेड तक के शब्द भारतीय पौराणिक संस्कृति व इतिहास से लिए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षकों का भी मानना है कि  यह बच्चों के लिए अलग तरह का अनुभव होगा और इससे वे बालपन में ही भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। सोशल मीडिया पर इस तरह की अंग्रेजी वर्णमाला की पीडीएफ फाइल उपलब्ध है। इसमें शब्दों से संबंधित फोटो भी उपलब्ध हैं। साथ में संबंधित शब्द का वर्णन भी दिया गया है। उदाहरण के तौर पर ए फॉर अर्जुन है तो अर्जुन के बारे में भी एक वाक्य में वर्णन दिया गया है।
विज्ञापन


हिंदी में तैयार कर रहे हैं ऐसी शब्दावली
अंग्रेजी वर्णमाला से संबंधित इस तरह की शब्दावली सीतापुर निवासी एक अधिवक्ता ने तैयार की है। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएल मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता ने इसे बनाया तो है, लेकिन इसको लेकर वह मीडिया के समक्ष नहीं आना चाहते हैं। हालांकि, प्रकाशकों को भी यह नई संकल्पना भा रही है और मेरठ के एक प्रकाशक ने इसे प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शब्दों से संबंधित वर्णनों को सुधार कर और विस्तार से लिखवाएंगे, ताकि बच्चों को थोड़ी ज्यादा जानकारी मिल सके। एसएल मिश्रा ने बताया कि इसे बनाने वाले अधिवक्ता हिंदी वर्णमाला की भी इस तरह की शब्दावली तैयार कर रहे हैं। 

ये भी देखें - मुख्यमंत्री योगी ने बल्लेबाजी में आजमाए हाथ, शॉट खेलकर बेहद खुश नजर आए

ये भी पढ़ें - दबे या दबाए जा रहे मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस, प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बना रही पार्टी


इस तरह है अंग्रेजी वर्णमाला की शब्दावली
ए - अर्जुन
बी- बलराम
सी - चाणक्य
डी - ध्रुव
ई - एकलव्य
एफ - फोर वेद
जी - गायत्री माता
एच - हनुमान
आई - इंद्र
जे - जटायु
के - कृष्ण
एल - लव-कुश
एम - मार्कंडेय
एन- नारद
ओ - ओमकार
पी - प्रहलाद
क्यू - क्वीन गांधारी
आर - राम
एस - सूर्य
टी - तुलसी
यू - उद्धव
वी - वमनावतार
डब्ल्यू - वाटर गंगा
एक्स - क्षीरब्दी द्वादशी
वाई - यशोदा
जेड - जामवंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed