फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady tried to self immolate in lucknow

1090 के बाहर युवती ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रॉपर्टी डीलर पर लगाए ये आरोप

Tue, 23 Apr 2019 02:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Apr 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
A lady tried to self immolate in lucknow
डेमो

लखनऊ के मानकनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सोमवार दोपहर गौतमपल्ली इलाके में विमेन पावर लाइन (1090) के बाहर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि पंजाब के लुधियाना का रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर करणवीर सिंह संधू उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि पारा पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया और विमेन पावर लाइन ने कोई मदद नहीं की। वहीं, प्रभारी निरीक्षक पारा रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत पर आरोपी करणवीर के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए नाका पुलिस से भी संपर्क किया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी होटल छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली परशुराम सिंह के मुताबिक, पीड़ित युवती पारा के काकोरी मोड़ पर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में हुई थी दोस्ती

उसने बताया कि वह पहले लुधियाना में रहती थी, जहां उसकी दोस्ती करणवीर से हुई। इसके बाद युवती लखनऊ आ गई। आरोप है कि करणवीर रोजाना फोन कर उसे परेशान करने लगा। रविवार को करणवीर लखनऊ आया और नाका के एक होटल में रुका।

करणवीर ने उसे कॉल कर मिलने बुलाया। जब वह होटल में पहुंची तो आरोपी ने मारपीट व छेड़खानी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर होटल के कर्मचारी मदद को आ गए। इसके बाद पीड़िता ने पारा थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस उससे ही उल्टे सवाल-जवाब करने लगी। इस पर उसने 1090 पर कॉल की थी। आरोप है कि कहीं सुनवाई न होने पर उसने आत्मदाह का कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed