{"_id":"5ce39729bdec220770317528","slug":"a-lady-committed-suicide-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः हिंद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौत, मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः हिंद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौत, मिला सुसाइड नोट
Tue, 21 May 2019 11:44 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो
सीतापुर के अटरिया थाना इलाके में हिंद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से एएनएम की एक छात्रा ने छलांग लगा दी। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी छात्रा का प्राथमिक इलाज हिंद अस्पताल में किए जाने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट व बस का टिकट बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
कमलापुर थानाक्षेत्र के नसीरपुर में रहने वाली शीलम भारती (22) पुत्री जानकी प्रसाद हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मऊ अटरिया में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। क्लॉसेज करने वह रोजाना घर से हिंद अस्पताल आती-जाती थी।
विज्ञापन
हर रोज की तरह सोमवार की सुबह शीलम हिंद अस्पताल पहुंची। यहां आने के बाद क्लॉस न जाकर वह निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।