{"_id":"64eb16c024e3d4c60102cd86","slug":"a-junior-student-got-beaten-by-senior-in-law-university-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नमस्ते नहीं करने पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र को हॉकी व रॉड से पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नमस्ते नहीं करने पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र को हॉकी व रॉड से पीटा, मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Aug 2023 02:56 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:56 PM IST
सार
डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सीनियर छात्रों को नमस्ते न कहने पर जूनियर छात्र को रॉड व हॉकी से पीटा गया। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रावास में नमस्ते न करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर की पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने जानलेवा हमले की बात कहते हुए विवि प्रशासन व थाने में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र ने बताया कि वह चौथे वर्ष का विद्यार्थी है। शुक्रवार को पांचवें वर्ष के विद्यार्थियों ने नमस्ते करने का फरमान सुनाया। आपत्ति जताने पर उसकी पिटाई कर दी। यह जानलेवा हमला था। सिर और हाथ-पैर में चोट आई है। छात्र का कहना कि सीनियर्स को नमस्ते के साथ ही सर नहीं कहना नागवार गुजरा।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने हॉकी व रॉड से हमला उस पर हमला कर दिया। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की प्रवक्ता अपर्णा सिंह का कहना है कि छात्रावास में कुछ मामला आया था, लेकिन असल मामला क्या है। इसके बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन