{"_id":"64fff30e5340dd77d4081583","slug":"a-high-speed-pickup-hits-a-loder-in-rudauli-thana-kshetra-in-ayodhya-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: हाईवे के किनारे खड़े लोडर में घुसी तेज रफ्तार पिकप, हादसे में तीन घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: हाईवे के किनारे खड़े लोडर में घुसी तेज रफ्तार पिकप, हादसे में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Tue, 12 Sep 2023 10:44 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:44 AM IST
सार
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लोडर को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे नवीन सब्जी मंडी के समीप लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे सीवर पाइप लदे हाफ ट्राला लोडर गाड़ी यूपी 14- एफटी 3353 का अचानक टायर फट गया।
विज्ञापन
ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी को हाइवे के किनारे लगाकर खड़ी कर दिया। सुबह 6:30 बजे पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा हाथी पिकप संख्या यूपी-78 जीएन 2930 ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्राला में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में छोटा हाथी पिकप में बैठे ग्राम चुन्नीगंज थाना ग्वालटोली जनपद कानपुर निवासी अतीक पुत्र मुस्तकीम व चालक रवि कुमार पुत्र महिलाल घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरएसएस का शताब्दी वर्ष: दिसंबर 2024 तक हर गांव में पहुंचेगा संघ, तैयार की गई विस्तृत योजना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की रफ्तार सुस्त, महामंत्री संगठन ने रोज समीक्षा करने के दिए निर्देश
वहीं, पिकप गाड़ी में खिड़की के किनारे बैठा उपरोक्त पते का ही निवासी कन्हैया पुत्र शीतला प्रसाद गाड़ी में बुरी तरह फंस गया जिसे पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। मौके पर मौजूद भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश त्रिवेदी ने बताया हादसे में घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।