{"_id":"669e11ef7198bd3fb5092c34","slug":"a-guard-murdered-in-shivgarh-thana-kshetra-in-raebareli-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रखवाली कर रहे चौकीदार की निर्ममता से हत्या, रस्सी से बंधा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रखवाली कर रहे चौकीदार की निर्ममता से हत्या, रस्सी से बंधा मिला शव
Mon, 22 Jul 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, शिवगढ़ (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिवगढ़ (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:31 PM IST
सार
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन टंकी की रखवाली कर रहे एक गार्ड की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव रस्सी से बंधा हुआ मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभी गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन टंकी की रखवाली करने वाले चौकीदार की बीती रात हत्या कर दी गई। चौकीदार का शव रस्सी से बंधा मिला साथ ही शरीर पर घाव मिले हैं। मौक पर पहुंचे सीओ ने जांच की।
विज्ञापन
कुंभी गांव में दो साल से पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। इसे लेकर दो चौकीदार भी नियुक्त किए गए हैं। एक की डयूटी दिन में और दूसरे की रात में होती है। रविवार को दिन में बैंती के ही शीतला ड्यूटी पर थे। वहीं, शाम लगभग 6 बजे से बैंती निवासी शिव किशोर (54) पुत्र तुलसी जायसवाल ड्यूटी पर आ गए थे। रविवार की रात को शिव किशोर की हत्या कर दी गई। शिव किशोर का शव कार्यालय के सामने पड़े तखत पर पड़ा मिला। शव नारियल की रस्सी से बंधा था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। सोमवार सुबह लोगों ने शिव किशोर का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सीओ यादवेंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच करने के बाद परिजनों के बयान लिए। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं साथ ही शरीर से खून भी बह रहा था।
विज्ञापन
दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे और बाकी शरीर में रस्सी बंधी थी। सीओ यादवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह मालूम हो सकेगी। हत्या किस कारण की गई इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।