{"_id":"6a1df534f3bbae767e026ddb","slug":"a-gravel-laden-dumper-went-out-of-control-and-crashed-into-a-row-of-shops-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1762982-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गिट्टी लदा डंपर बेकाबू होकर दुकानों में जा घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गिट्टी लदा डंपर बेकाबू होकर दुकानों में जा घुसा
Tue, 02 Jun 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसा डंपर।
राजाजीपुरम। बाजारखाला के हैदरगंज तिराहे पर मिल एरिया चौकी की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा डंपर रविवार रात तीन बजे बेकाबू होकर कपड़े और कारपेट की दुकानों में जा घुसा। कपड़ा व्यापारी एफ ब्लॉक राजाजीपुरम निवासी जीशान हैदर ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जीशान ने बताया कि करीब एक लाख कीमत का शीशे के दरवाजा, फर्नीचर और शटर टूट गया। वहीं जीशान के बगल में स्थित मौलवीगंज निवासी कामिल की कारपेट की दुकान का शटर टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि डंपर मालिक ने दुकानदारों के नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिया है।