फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A grand memorial of Mulayam Singh will be built in Saifai, foundation stone will be laid on 22nd November

Lucknow News : नेताजी का सैफई में बनेगा भव्य स्मारक, 22 नवंबर को जन्मदिन के अवसर पर होगा शिलान्यास

Wed, 01 Nov 2023 06:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Nov 2023 06:27 AM IST
सार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (नेताजी) का सैफई में 8.3 एकड़ जमीन में भव्य स्मारक बनेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि 22 नवंबर को नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
A grand memorial of Mulayam Singh will be built in Saifai, foundation stone will be laid on 22nd November
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (नेताजी) का सैफई में 8.3 एकड़ जमीन में भव्य स्मारक बनेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि 22 नवंबर को नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा। यह स्मारक जहां नेताजी के समाधिस्थल से जुड़ा होगा, वहीं उनके जीवन की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को भी वहां उकेरा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद व कवि उदय प्रताप सिंह ने स्मारक के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्मारक में 4.5 एकड़ जमीन पर एक भव्य पार्क और जन सुविधाएं होंगी। लोककला की अद्भुत झलक मिलेगी, क्योंकि नेताजी लोकजन से जुड़े जीवन को ही जीते थे। इसमें गलियारे होंगे और वास्तुकला में जमीन से जुड़े होने का मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन


स्मारक के चारों तरफ एक लंबी दीर्घा का प्रबंध किया गया है, जिससे समाधि स्थल तक पहुंचा जा सकता है। प्रवेश द्वार से समाधि तक पहुंचने के लिए दृश्यावलियों की श्रृंखला, चौक और प्रांगण होंगे। दोनों तरफ रमणीक खंभे होंगे। इस स्थल पर लोकंत्रत की समझ व आवश्यकता और गांधी की अहिंसा के विचार भी उकेरे जाएंगे। स्तंभों में सम्राट अशोक के युग की लुंबनी, मेरठ और इलाहाबाद की कला प्रतिबिंबित होगी। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह स्मारक समाजवादियों के लिए गौरव की वही अनुभूति प्रदान करेगा, जो अमेरिका के लोगों को लिंकन और जेफरसन के स्मारकों से प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश बोले...इसलिए चुना सैफई
अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब लोगों की मिलकर कोशिश यही होगी कि बहुत जल्दी नेताजी का स्मारक बन करके तैयार हो जाए। ये स्मारक सैफई में इसलिए बना रहे हैं, क्योंकि नेताजी का सपना सैफई था। प्रयास रहेगा कि वर्ष 2027 से पहले इसका निर्माण पूरा हो जाए। सोमवार को स्मारक की जानकारी देने से पहले सपा नेताओं ने पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महासचिव अता उर रहमान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed