फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A goon injured in an encounter in Mohanlalganj.

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Tue, 17 Nov 2020 08:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Nov 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
A goon injured in an encounter in Mohanlalganj.
घायल हुआ बदमाश - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव के पास मऊ नहर पुल पर मंगलवार रात पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश संजीव सागर उर्फ बंटी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके साथी को भी पुलिस ने मौके से धर दबोचा। पुलिस ने एक बाइक, पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


शातिर बदमाश पर लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों में लूट, हत्या के प्रयास सहित 30 से अधिक केस दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, मंगलवार रात साढे़ सात बजे के करीब दो शातिर बदमाशों के मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग पर होने की सूचना मिली। वे किसी बड़ी वारदात का अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला व क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व क्राइंम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ गनेशखेड़ा गांव के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी जेल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की बाइक से सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो दोनों ने बाइक की रफ्तार तेज कर मऊ नहर की कच्ची पटरी की तरफ भगाने लगे। इसके बाद बाइक फिसलने से दोनों गिर गए। गिरने के बाद दोनों ने पिस्टल व तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी।

तीन महीने पहले पुलिस पर फायरिंग कर भागा था 

वहीं भाग रहे दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने मौके से धर दबोचा। मुठभेड़ में घायल बदमाश संजीव सागर उर्फ बंटी है। वह राजाजीपुरम में रहता है। मूलरूप से बरेली के प्रेमनगर का रहने वाला है। उसका साथी पप्पू यादव निवासी काकोरी का रहने वाला है। मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर बदमाश संजीव सागर पर लखनऊ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में लूट, हत्या के प्रयास सहित संगीन धाराओं में 30 से अधिक केस दर्ज हैं। उस पर कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीसीपी(दक्षिणी) रईस अख्तर, एसीपी प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को बधाई दी।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, 14 अगस्त को मोहनलालगंज के अतरौली मोड़ पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में सीतापुर के शातिर बदमाश इजराइल को गोली लगी थी जबकि अधेरे का फायदा उठाकर संजीव सागर उर्फ बंटी मौके से भाग गया था। शातिर बदमाश की धरपकड़ के लिये 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed