{"_id":"5b352baa4f1c1bb16e8ba67b","slug":"a-girl-jumped-into-a-river-after-being-fail-in-ma-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए में फेल होने पर निराश लड़की ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मुश्किल से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए में फेल होने पर निराश लड़की ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मुश्किल से बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मल्लाहों की कोशिश से बची लड़की की जान।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमतीनगर में रिवर फ्रंट के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। यह देख नदी किनारे मौजूद मल्लाहों ने उसे बचा लिया। गोमतीनगर व गौतमपल्ली पुलिस ने युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली निवासी युवती एमए की पढ़ाई करने के साथ एक निजी कंपनी में काम करती है।
हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में वह फेल हो गई। इसे लेकर वह काफी परेशान थी। बृहस्पतिवार दोपहर रिवर फ्रंट के पास पहुंची और नदी में छलांग लगा दी।
समय रहते वहां मौजूद मल्लाहों ने उसे नदी से बाहर निकाला। गौतमपल्ली थाने के सिपाही डीके चौधरी ने मल्लाहों को पांच सौ रुपये इनाम दिया।