फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl commits suicide in Kaudiya thana kshetra in Gonda.

गोंडा: शोहदों के आतंक से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Nov 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Nov 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
A girl commits suicide in Kaudiya thana kshetra in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर

दीवाली के एक दिन पहले धनतेरस के दिन पुलिस की कार्यशैली के कारण एक युवती को अपनी जान देनी पड़ी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस पूरे मामले को मैनेज करने की कोशिश में लग गई है।

विज्ञापन


गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से गांव के ही कुछ शोहदे छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती ने पूरी बात अपनी मां से बताई। मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस मनचलों को थाने ले गई और फिर छोड़ दिया। शोहदों ने वापस लौटकर युवती व उसकी मां को धमकाया और फिर छेड़खानी की।
विज्ञापन


शिकायत करने पर पुलिस ने केवल 151 में चालान कर दिया। आहत युवती ने अपनी मां को जानकारी दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कौड़िया पुलिस ने कानून की जानकारी न होने का हवाला देकर गांव वालों को समझाने का प्रयास किया। अब पुलिस पूरे मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु कई वर्ष पहले ही हो चुकी है। घर में मां-बेटी ही रहते थे। बाकी बच्चे छोटे हैं। शोहदों से तंग आकर उसने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी पर पुलिस ने कार्रवाही के नाम पर हीलाहवाली की जिससे शोहदों का मन बढ़ता गया और शनिवार की सुबह शौच से वापस आते समय युवती से फिर छेड़छाड़ की जिससे तंग आकर युवती ने अपनी जान दे दी।


प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की मां ने दो पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed