फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl beats a man on eve teasing in Balrampur.

Balrampur: लड़की ने दौड़ाकर शोहदे को पकड़ा और चप्पलों से कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 19 Nov 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Nov 2022 06:09 PM IST
सार

बलरामपुर में छेड़खानी कर भाग रहे शोहदे को दौड़ाकर पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A girl beats a man on eve teasing in Balrampur.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हनुमान गढ़ी चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देर शाम किशोरी से छेड़छाड़ करना एक शोहदे को भारी पड़ गया। किशोरी ने दौड़ाकर शोहदे को पकड़ लिया। बाद में चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस शोहदे को थाने ले गई है।

विज्ञापन


एक स्कूल में काम करने वाली युवती बृहस्पतिवार की शाम को बाजार खरीदारी के लिए आ रही थी। रास्ते में जब वह हनुमानगढ़ी चौराहे के पास से गुजर रही थी तभी बाइक सवार शोहदे ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर युवती ने दौड़ाकर बाइक सवार को पकड़ लिया। इससे शोहदा बाइक के साथ गिर गया। बस फिर क्या था, युवती ने शोहदे की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। यह देख वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शोहदे को थाने ले आई। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसओ रोहित कुमार ने बताया कि शोहदे की पहचान सुबराती के रूप में हुई है। युवती से जानकारी करके कार्रवाई की जा रही है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed